चेटीचंड सिंधी मेला समिति के चुनाव को मात्र तीन दिन बचे हैं। सभी प्रत्याशी जीत के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। अशोक सेवानी लगातार सिंधी पंचायतो का समर्थन मिल रहा है। प्रताप नगर के पंचायत के प्रमुख अध्यक्षों ने अशोक सेवानी को जीत के लिए अपना आशीर्वाद दे दिया है। बता दे अशोक सेवानी को पूर्व में मालवीय नगर की पंचायत का समर्थन हासिल हो चुका है। पूर्व अध्यक्ष उनके समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे हैं। अशोक सेवानी जवाहर नगर के रहने वाले हैं ऐसे में जवाहर नगर कि ज्यादातर पंचायत का समर्थन मिल रहा है। शास्त्री नगर मानसरोवर और आसपास के क्षेत्र में अशोक सेवानी को जीतने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोग लगातार अपील कर रहे हैं ऐसे में अशोक सेवानी की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी मजबूत नजर आ रही है।
