सिंधी अकादमी में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं तो आगामी चुनावों में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करेगा सिंधी समाज: दीपक डूलानी की चेतावनी
राजस्थान विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार डूलानी ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर राजस्थान सिंधी अकादमी में अध्यक्ष पद पर अविलंब नियुक्ति की मांग की है। डूलानी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नियुक्ति नहीं हुई तो प्रदेशभर का सिंधी समाज आगामी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूर्ण बहिष्कार करेगा।