कांवड़ यात्रा-2026 पर राजस्थान पुलिस का बड़ा अलर्ट: एडीजी वी.के. सिंह ने जारी की ‘क्या करें, क्या न करें’ गाइडलाइन
कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर एडीजी (कानून-व्यवस्था) वी.के. सिंह ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा, जबकि हथियार, तेज आवाज वाले डीजे, एलपीजी सिलेंडर और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।