महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: जयपुर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, बाल अपराधों और अपराध छिपाने के खिलाफ दिया कड़ा संदेश

Spread the love

जयपुर (सिंधु चौपाल संवाददाता)।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत बुधवार को जयपुर उत्तर जिला पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा और बाल अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 
इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को महिलाओं एवं बालकों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुँचाना था। 

बांदरवाल गेट से हुई शुरुआत, परकोटे के प्रमुख बाजारों से गुजरी रैली



पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) श्री करण शर्मा (IPS) ने जलेबी चौक स्थित बांदरवाल गेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
यह जागरूकता रैली बांदरवाल गेट से शुरू होकर हवामहल बाजार, हवामहल, बड़ी चौपड़, धाई जी का खुर्रा, लाडली जी का खुर्रा, रामगंज बाजार और रामगंज चौपड़ जैसे परकोटे के प्रमुख स्थानों से गुजरी। यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन और व्यापारियों से सीधा संवाद कर महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। 

अपराध छिपाने के बजाय पुलिस को तुरंत दें सूचना

रैली में शामिल पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि महिलाओं और बालकों के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध को छिपाने के बजाय उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। इसके साथ ही, महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए समाज को सुरक्षित बनाने में पुलिस का साथ देने के लिए प्रेरित किया गया। 

पुलिस की आमजन से अपील:

“सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। नागरिक स्वयं जागरूक बनें और अपने बच्चों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि साइबर अपराध और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों पर भी कड़ा अंकुश लगाया जा सके।”
— जयपुर उत्तर पुलिस प्रशासन
 
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस जागरूकता रैली में डीसीपी जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा (IPS) के साथ सहायक पुलिस आयुक्त (माणकचौक) श्री पियुष कविया (RPS), थानाधिकारी माणकचौक श्री राकेश ख्यालिया, थानाधिकारी रामगंज श्री सुभाष यादव, थानाधिकारी सुभाषचौक श्री कमलेश शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और महिला-पुरुष पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। 

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal