मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी
मुड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर की जल सेवा और पुष्प वर्षा; ‘गिरिराज महाराज की जय’ के जयकारों से गूंजा परिक्रमा मार्ग

Spread the love

जयपुर/डीग (सिंधु चौपाल संवाददाता जयप्रकाश बूलचंदानी)।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के पावन अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीनाथजी से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, जन-कल्याण और खुशहाली की कामना की।

परिक्रमा मार्ग में जल सेवा और प्रसादी वितरण

​पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सप्तकोसी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर चल रहे श्रद्धालुओं और पदयात्रियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूंछरी में स्थापित प्याऊ पर भक्तों को शीतल जल पिलाकर जल सेवा की तथा भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने परिक्रमा कर रहे पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया।

अपने बीच मुख्यमंत्री को सेवाभाव से जल सेवा करते देख श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने ‘गिरिराज महाराज की जय’ और ‘राधे-राधे’ के गगनभेदी जयकारे लगाकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

सेवा परंपरा का निर्वहन:

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा प्रतिवर्ष मूंड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) मेले के अवसर पर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पूंछरी में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को पूर्ण सेवाभाव से शीतल जल एवं प्रसादी का वितरण करते आ रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

​इस धार्मिक आयोजन एवं सेवा कार्य के दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक डॉ. शैलेश सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को बांटी प्रसादी
मुड़िया पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर की जल सेवा और पुष्प वर्षा; ‘गिरिराज महाराज की जय’ के जयकारों से गूंजा परिक्रमा मार्ग