वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता दिलीप महादु गावित एवं मोहम्मद बासिल को दी बधाई

Spread the love

रायपुर

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की पैरा एथलेटिक्स 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाने वाले दिलीप महादु गावित तथा रजत पदक जीतने वाले मोहम्मद बासिल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि दिलीप महादु गावित ने स्वर्ण पदक के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड स्थापित कर भारत का गौरव बढ़ाया है, वहीं मोहम्मद बासिल ने रजत पदक जीतकर देश को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। दोनों खिलाडि़यों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत और क्षमता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाडि़यों का समर्पण, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अदम्य जज़्बा देश के युवाओं एवं दिव्यांग खिलाडि़यों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धियां यह सिद्ध करती हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने दिलीप महादु गावित एवं मोहम्मद बासिल को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal