दतिया उपचुनाव में हार के बाद बढ़ी हलचल, PM मोदी से मिले वीडी शर्मा

Spread the love

खजुराहो 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद एमपी बीजेपी में हलचल जारी है। दतिया से लेकर दिल्ली तक में गहमागहमी बढ़ गई है। प्रदेश के अनेक नेता राष्ट्रीय नेतृत्व ​से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एमपी बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। खास बात यह है कि वे इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले थे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के इस कदम पर कई अटकलें लगने लगीं। हालांकि उन्होंने इसे सौजन्य भेंट बताया है।

इन दिनों मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता, दिल्ली में ज्यादा व्यस्त हो गए हैं। वे सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व से मिल रहे हैं। प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की ये मेल मुलाकातें चर्चा का विषय बन गईं हैं। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से लेकर प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों ने भी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से भेंट की है। दतिया विधानसभा में हाल ही में हुई हार के कारण इन मुलाकातों पर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली का दौरा किया था। वे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सीआर पाटिल समेत कई मंत्रियों से मिले थे। डॉ. मोहन यादव ने उनसे प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों, परियोजनाओं और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी। उन्होंने पार्टी नेता बीएल संतोष से भेंट की जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा रही। कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान से सीएम मोहन यादव की मुलाकात, दतिया उपचुनाव में हार के संदर्भ में हुई। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश में व्यापक बदलाव व कार्रवाई के कयास भी लगने लगे।

सीएम मोहन यादव की दिल्ली यात्रा की चर्चाएं चल ही रहीं थीं कि खजुराहो के सांसद और मध्यप्रदेश बीेजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की बात सामने आ गई। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आधिकारिक तौर पर इसे सौजन्य भेंट बताते हुए कहा कि वे बुंदेलखंड के विकास के संबंध में चर्चा करने पीएम से मिले। उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति पर चर्चा की।

वीडी शर्मा की पीएम नरेंद्र मोदी से इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पीएम नरेंद्र मोदी से इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि इससे पहले वीडी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले थे। दरअसल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते भी इस मुलाकात को लेकर कई कयासबाजी की जा रही है। वीडी शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताते हुए अपने एक्स हेंडल पर तस्वीरें भी पोस्ट कीं लेकिन उनकी मुलाकात पर प्रदेश की राजनीति सरगर्म हो उठी है।

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal