अब बिना LPG कनेक्शन भी मिलेगा गैस सिलेंडर, मिनटों में होगी बुकिंग और डिलीवरी

अब आप बिना कनेक्शन के ही कुछ ही मिनटों में एलपीजी सिलेंडर घर मंगा सकेंगे। दरअसल, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट (Instamart) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी कर देश की पहली ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सर्विस शुरू की है। इसके तहत ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए घर बैठे LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। बता दें कि इंस्टामार्ट, ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाले प्लेटफॉर्म स्विगी का प्लेटफॉर्म है।

कनेक्शन की जरूरत नहीं
इंस्टामार्ट और HPCL की साझेदारी के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपना नया ‘HP Navya’ 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर भी लॉन्च किया है। इसके अलावा ग्राहक मौजूदा 5 किलोग्राम के मेटल LPG सिलेंडर का भी ऑर्डर कर सकेंगे। अहम बात है कि इस सर्विस के लिए LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। यानी छात्र, नौकरीपेशा लोग, किराए पर रहने वाले और छोटे परिवार भी बिना पारंपरिक घरेलू गैस कनेक्शन के सिलेंडर मंगा सकेंगे। इस सुविधा की शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है।

पहली बार ऑर्डर करने पर केवाईसी जरूरी
पहली बार सिलेंडर ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को पहचान सत्यापन (KYC) और डिलीवरी से जुड़े जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे। इसके बाद भविष्य में किए गए ऑर्डर रिफिल माने जाएंगे और डिलीवरी के समय खाली सिलेंडर वापस ले लिया जाएगा। इंस्टामार्ट पर किए गए सभी ऑर्डर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए पूरे किए जाएंगे।

सिलेंडर की डिलीवरी प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाएगी। HPCL ने बताया कि HP Navya सिलेंडर को पारंपरिक स्टील सिलेंडर के हल्के और जंग-रोधी विकल्प के तौर पर पेश किया है। इसकी बॉडी पारदर्शी है, जिससे यूजर गैस का लेवल देख सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन अपार्टमेंट, छोटे परिवारों और ऐसे घरों के लिए है जो एक सुविधाजनक सेकेंडरी LPG सिलेंडर चाहते हैं।

इंस्टामार्ट के CEO ने क्या कहा?
इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा कि कंपनी ने किराने के सामान से आगे बढ़कर ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए विस्तार किया है। HPCL के साथ साझेदारी सुरक्षा और भरोसे के मानकों को बनाए रखते हुए इस सुविधा को एक जरूरी घरेलू सर्विस तक बढ़ाती है।

वहीं, HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य LPG को ज्यादा लोगों तक आसान और सुरक्षित तरीके से पहुंचाना है। इंस्टामार्ट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने से ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। बत दें कि फिलहाल इंस्टामार्ट देश के 131 से अधिक शहरों में 50,000 से ज्यादा उत्पाद (SKU) की डिलीवरी करता है।

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal