मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात

मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात

वार्ड 37 एवं 38 में भूमिपूजन, कैलाश सारंग पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण

भोपाल

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 एवं 38 में 24 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से होने वाले 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा कैलाश सारंग पार्क स्थित ओपन जिम का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

24.78 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम में वार्ड 37 एवं 38 में अमृत परियोजना के अंतर्गत सीवेज नेटवर्क विस्तार, पेयजल पाइपलाइन, सड़क, नाली, पार्क विकास तथा सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें वार्ड 37 के लिए 8 करोड़ 4 लाख रुपये तथा वार्ड 38 के लिए 16 करोड़ 74 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।

नरेला में होगा आधुनिक सीवेज नेटवर्क का विस्तार

मंत्री सारंग ने कहा कि आधुनिक एवं व्यवस्थित सीवेज व्यवस्था किसी भी शहर के सुनियोजित विकास का आधार होती है। अमृत परियोजना के माध्यम से नरेला विधानसभा में व्यापक स्तर पर सीवेज नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जलभराव, गंदे पानी की निकासी तथा स्वच्छता संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

वार्ड 37 में होंगे ये प्रमुख कार्य

वार्ड क्रमांक 37 में 8 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से अमृत परियोजना अंतर्गत सीवेज लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिससे पुरुषोत्तम नगर, दुर्गा नगर, बापू कॉलोनी, विजय नगर, राजवीर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पुरुषोत्तम नगर एवं विजय नगर में जलप्रदाय पाइपलाइन विस्तार का भी भूमिपूजन किया गया।

वार्ड 38 में 16.74 करोड़ रुपये के विकास कार्य

वार्ड क्रमांक 38 में 16 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें अमृत परियोजना के अंतर्गत साईंराम कॉलोनी, सेमरा, शंकर नगर, स्वदेश नगर, एकतापुरी एवं पंत नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीवेज लाइन बिछाने का कार्य शामिल है। इसके साथ ही जलप्रदाय पाइपलाइन विस्तार, अशोका गार्डन थाने से एकतापुरी सेमरा सब्जी मंडी तक 6 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, सेमरा स्थित हनुमान मंदिर के पास नाली निर्माण, कैलाश सारंग पार्क के सामने पेविंग ब्लॉक कार्य, पार्क में बाउंड्रीवाल एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण, साईंराम कॉलोनी एवं शंकर नगर में नाली निर्माण तथा सेमरा सब्जी मंडी चौराहे पर 20 लाख रुपये की लागत से सुलभ शौचालय निर्माण जैसे कार्य भी शामिल हैं।

कैलाश सारंग पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण

मंत्री सारंग ने वार्ड 38 स्थित कैलाश सारंग पार्क में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पार्कों में आधुनिक ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही व्यायाम की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

मंत्री सारंग ने बताया कि वार्ड 37 एवं 38 में सीवेज एवं आधारभूत विकास कार्यों के पूरा होने के बाद हजारों परिवारों को बेहतर स्वच्छता, जल निकासी, सड़क, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा को स्वच्छ, सुगम, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal