CJP की लग्जरी पार्टी पर बवाल! महेश जेठमलानी ने पूछा- नाच-गाने और जश्न की फंडिंग किसने की?

Spread the love

नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के खत्म होते ही जश्न की कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि CJP की लीडरशिप एक होटल में विक्ट्री पार्टी मना रही है. दिल्ली में कई दिनों तक हुई हिंसा के बाद, इन तथाकथित यूथ एक्टिविस्ट्स ने म्यूजिक ऑन किया और डांस करने लगे। 

महेश जेठमलानी ने सवाल उठाया कि इस पूरे आंदोलन के दौरान ट्रैवल, फूड, स्टे, इक्विपमेंट और लॉजिस्टिक्स की फंडिंग किसने की. उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली को अशांत बनाए रखने वाले लोगों को किसने फाइनेंस किया. महेश जेठमलानी ने एक्स पर जश्न की वीडियो शेयर करते हुए यह लिखा है। 

दिल्ली को उबाल पर रखने वाले लोगों को किसने पैसे दिए?
महेश जेठमलानी ने एक्स पर किए गए ट्वीट में लिखा- “सच में? CJP लीडरशिप एक होटल में जीत की पार्टी दे रही है! दिल्ली में कई दिनों तक हिंसा होने के बाद, इन तथाकथित यूथ एक्टिविस्ट ने म्यूज़िक चालू किया और डांस करना शुरू कर दिया।” इसके बाद सवाल करते हुए लिखा- “यह एक सीरियस सवाल है। इस पूरे आंदोलन के दौरान ट्रैवल, खाना, रहने की जगह, इक्विपमेंट और लॉजिस्टिक्स का खर्च किसने उठाया?” जेठमलानी ने अपनी बात को दोहराते हुए फिर लिखा- “दिल्ली को उबाल पर रखने वाले लोगों को किसने पैसे दिए?”

होटल में जश्न मनाते दिखे सीजेपी नेता सौरव दास
जेठमलानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सौरभ दास अपने साथियों के साथ नाचते-गाते जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। एकदम खुशनुमा माहौल। वीडियो में लिखा है- रेजिगनेशन पार्टी। वीडियो में जश्न मनाने वाली जगह शानदार दिखाई दे रही है। इसी आधार पर जेठमलानी ने लिखा कि सीजेपी नेता एक होटल में पार्टी दे रहे हैं। इसके बाद फंडिंग को लेकर सवाल उठाए। आपको बतातें चलें कि प्रोटेस्ट के दौरान भी इस तरह के सवाल उठते रहे हैं- आखिर इस आंदोलन को कौन फंड कर रहा है। इस पर वहां मौजूद लोगों और सीजेपी नेताओं का कहना था- यहां आम जनता अपनी स्वेच्छा से खाना, पानी, दवाई और जरूरी सुविधाएं भेज रही है।

आंदोलन के शुरूआती दिनों में जब सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके से पूछा गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी को कौन फंडिंग दे रहा है? बीबीसी में इंटरव्यू के दौरान सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके से जब ऐसा पूछा गया, तो उन्होंने बताया था- मैं ट्रैवल अपने खुदके पैसों से कर रहा हूं। पूणे में जो स्टूडेंट मूवमेंट कर रहे हैं, वो खुदसे कर रहे हैं। उन लोगों ने मुझसे कहा कि सर, आप आ जाइए। तो मैंने भी कहा कि ठीक है, मैं आ जाता हूं। फिर लखनऊ से मुझे फोन आया कि सर आप आ जाइए। तो मैं वहां भी जा रहा हूं। हालांकि बाद के दिनों में चल रहे आंदोलन पर उनका और उनके नेताओं (सौरव दास और आशुतोष रांका) का कहना था कि ये आंदोलन लोगों द्वारा चलाया जा रहा है, इसे आम लोग फंड कर रहे हैं। इसमें थोड़ा-थोड़ा सबका योगदान है। 

बता दें, NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन पिछले कई हफ्तों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा था. सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया. अब जंतर-मंतर पर हालात सामान्य हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के जश्न की कई वीडियो वायरल हो रहीं हैं। 

भले ही सीजेपी ने अपना 36 दिनों तक चला देशव्यापी आंदोलन खत्म कर दिया हो, लेकिन संगठन के नेताओं का कहना है कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है. यह केवल एक बड़े मिशन की शुरुआत है. अब संगठन का ध्यान शिक्षा सुधारों और युवाओं के कई मुद्दों को जमीनी स्तर तक ले जाने पर है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बताया है कि संगठन जल्द ही अपनी अगली रणनीति की घोषणा करेगा। 

मदन राठौड़ बोले- सीजेपी प्रदर्शनकारियों की फंडिंग की जांच हो

कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में दिल्ली में जंतर-मंतर पर चले धरने और आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग की आशंका जताते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सरकार से जांच की मांग की। मदन राठौड़ ने संसद परिसर में मीडिया से कहा- यह बात सही है कि इन्हें कहीं से फंडिंग हो रही है। सोशल मीडिया, टीवी चैनल्स से पता लगा है कि प्रदर्शनकारियों के लिए दुबई, कुवैत, बांग्लादेश और पता नहीं कहां-कहां से खाने की बुकिंग हुई थी।

राठौड़ ने कहा- एक मामला तो ऐसा था, जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसने हर दिन 10-10 लाख रुपए का खाना भिजवाया। यह कहां से हुआ। यह वाजिब सवाल है और इसकी जांच होनी चाहिए।

कहा- धर्मेद्र प्रधान का दोष नहीं, टुकड़े-टुकड़े गैंग पीछे लगा था
राठौड़ ने एक दिन पहले कहा था- धर्मेंद्र प्रधान का कोई दोष नहीं है। छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने पूरा टुकड़े-टुकड़े गैंग उनके पीछे लग गया था। धर्मेंद्र प्रधान ने खुद अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रधान ने शिक्षा मंत्री रहते बहुत अच्छे काम किए।

महेश जेठमलानी ने भी विदेशी फंडिंग पर उठाए थे सवाल
सुप्रीम कोर्ट के वकील और पूर्व बीजेपी सांसद महेश जेठमलानी सहित कई बीजेपी नेताओं ने एक्स पर सीजेपी नेताओं के डांस करते वीडियो शेयर कर सवाल उठाए। यह वीडियो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जश्न का बताया जा रहा है। इस पर सवाल उठाते हुए महेश जेठमलानी ने एक्स पर लिखा- सीजेपी नेता होटल में पार्टी कर रहे हैं। इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान यात्रा, खाना, रहना और दूसरे खर्च को कौन फंडिंग कर रहा है? जिन लोगों ने दिल्ली को उबाल कर रखा, उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है? महेश जेठमलानी के पोस्ट के बाद मदन राठौड़ ने भी वही सवाल उठाया है।

राठौड़ बोले- प्रधानमंत्री शुरू से ही युवाओं के मुद्दों पर गंभीर
मदन राठौड़ ने कहा- युवाओं के मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी गंभीर हैं। पीएम ने नकल के मामलों के खिलाफ कड़ा रख अपनाया है। पीएम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। नकल रोकने सख्त कानून ला रहे हैं। यह सब स्वागत योग्य कदम है। नकल को रोकने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal