मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला: प्रदेश के 8 जिलों में खुलेंगी स्थाई लोक अदालतें, विवादों का होगा त्वरित और किफायती समाधान
जयपुर (सिंधु चौपाल संवाददाता)।
प्रदेशवासियों को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय सुलभ कराने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के 8 प्रमुख जिलों में स्थाई लोक अदालतों (Permanent Lok Adalats) के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
सरकार के इस फैसले से आमजन को अदालती चक्करों से मुक्ति मिलेगी और जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का निपटारा आपसी सहमति से जल्द हो सकेगा।
इन 8 जिलों में खुलेंगी नई स्थाई लोक अदालतें:
समय और धन दोनों की होगी बचत
मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जिन जिलों में स्थाई लोक अदालतें गठित की जाएंगी, वे हैं:
- फलौदी
- डीडवाना-कुचामन
- खैरथल-तिजारा
- ब्यावर
- बाड़मेर
- डीग
- कोटपूतली-बहरोड़
- सलूम्बर
उल्लेखनीय है कि स्थाई लोक अदालतें आमजन के विवादों के त्वरित, सुलभ और किफायती समाधान का एक प्रभावी माध्यम हैं। इन अदालतों में मुख्य रूप से जनोपयोगी सेवाओं (जैसे बिजली, पानी, परिवहन, संचार आदि) से संबंधित मामलों का निस्तारण आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाता है।
आपसी राजीनामे से निर्णय होने के कारण न केवल मुकदमों का बोझ कम होता है, बल्कि आमजन के कीमती समय और धन दोनों की भारी बचत होती है।