आयुष्मान भारत योजना के क्लेम भुगतान, एम्पेनेलमेंट की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Spread the love

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कार्य में समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे प्रदेश के नागरिकों को बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में आउटसोर्स कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनके भुगतान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से भुगतान प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बजट की आवश्यकता होने पर प्रकरण शीघ्र अग्रेषित किए जाएँ।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों के एम्पेनेलमेंट की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक योग्य स्वास्थ्य संस्थानों को योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत एम्पेनल्ड अस्पतालों के क्लेम का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, जिससे अस्पतालों को किसी प्रकार की वित्तीय कठिनाई का सामना न करना पड़े और लाभार्थियों को उपचार में कोई बाधा न आए।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने निर्देशित किया कि पदपूर्ति की सभी कार्यवाहियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए, जिससे स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हो सके तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में निरंतर सुधार हो।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन एवं चेयरमैन ईएसबी  शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा  सुखवीर सिंह, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त  धनराजू एस., आयुष्मान भारत निरामयम् के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अरविंद शाह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal