भारत टैक्सी को जयपुर में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स: अब तक 1.37 लाख कस्टमर जुड़े, डॉ. समित शर्मा ने दिए सेवा विस्तार के निर्देश

Spread the love

भारत टैक्सी की जयपुर में आमजन तक बेहतर सेवा पहुंचाने का प्रयास करें: डॉ. समित शर्मा

लॉन्चिंग के महज एक हफ्ते में 1.37 लाख ग्राहक और 39 हजार से अधिक सारथी जुड़े; 22,500 से अधिक राइड्स पूरी

जयपुर (सिंधु चौपाल संवाददाता)।

राजस्थान में सहकारिता पर आधारित अभिनव परिवहन मॉडल ‘भारत टैक्सी’ की प्रगति और आगामी कार्ययोजना को लेकर सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार (सहकारी समितियाँ) डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में जयपुर शहर में भारत टैक्सी के सुचारू संचालन, सारथियों एवं यात्रियों के रजिस्ट्रेशन, सेवा विस्तार, ब्रांडिंग और ऑनबोर्डिंग गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

यात्रियों को सुरक्षा और चालकों को सम्मानजनक आजीविका: डॉ. समित शर्मा

​डॉ. समित शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता का एक अनूठा मॉडल है। इसका मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और किफायती परिवहन सुविधा देना है, वहीं दूसरी तरफ कैब, ऑटो और बाइक सारथियों (चालकों) को सम्मानजनक व स्थायी आजीविका का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा चालकों और यात्रियों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए।

जयपुर में मिला शानदार रिस्पॉन्स: 25 लाख से ज्यादा कमाए चालकों ने

​समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 25 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद से भारत टैक्सी को जयपुर में बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

  • पंजीकृत ग्राहक: 1.37 लाख से अधिक
  • पंजीकृत सारथी (चालक): 39,000 से अधिक
  • राइड हेतु सक्षम (Enabled) सारथी: 21,500 से अधिक
  • सफल राइड्स: 22,500 से अधिक
  • सारथियों की कुल आय: ₹25 लाख से अधिक

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और प्रमुख स्थलों पर बढ़ेगी ब्रांडिंग

​बैठक में जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी की पहुंच मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा टी-स्टॉल ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया कैंपेन और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार को गति देने पर चर्चा हुई।

​फील्ड ऑफिसर्स को निर्देशित किया गया है कि वे शहर के नए कैब, ऑटो और बाइक चालकों को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया में और तेजी लाएं ताकि आगामी चरण में यात्रियों को त्वरित और सुलभ सेवा मिल सके।

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal