मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण

Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण

प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों से करेंगे संवाद
विकास कार्यों की देंगे सौगात
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, मेधावी विद्यार्थियों का करेंगे सम्मान
झाबुआ जिले के थांदला में होगा राज्य स्तरीय स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन और ऋण वितरण कार्यक्रम

थांदला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में झाबुआ जिले के थांदला में शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में शुक्रवार 31 जुलाई को प्रदेश स्तरीय “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों से संवाद भी करेंगे। साथ ही 174.64 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 109.17 करोड़ रुपये के 28 विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, ग्रामीण आजीविका संवर्धन तथा स्व-रोजगार को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत कृषकों से संवाद के दौरान उनके अनुभव जानेंगे तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों पर चर्चा भी करेंगे। साथ ही जिले के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 215 स्व-सहायता समूहों को 10.8 करोड़ का ऋण वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव “आजीविका मेला” प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

 

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal