जयपुर: 17 अगस्त को तय होगा निकायों का भविष्य; नगर निगम के 150 और अन्य निकायों के वार्डों के आरक्षण की निकलेगी लॉटरी

Spread the love

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: जयपुर जिले में 17 अगस्त को होगा वार्डों के आरक्षण का निर्धारण

नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों की लॉटरी प्रातः 10 बजे; अन्य नगर परिषदों व पालिकाओं की प्रक्रिया 11 बजे से कलक्ट्रेट में होगी शुरू

जयपुर (सिंधु चौपाल संवाददाता)।

राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जयपुर जिले के नगरीय निकायों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए आगामी 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को लॉटरी निकाली जाएगी।

​जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर जयपुर संदेश नायक द्वारा जारी आदेशानुसार, यह पूरी प्रक्रिया राजस्थान नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम, 2009 एवं नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत संपन्न होगी।

नगर निगम जयपुर: 150 वार्डों पर टिकी नजरें

​सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम जयपुर के कुल 150 वार्डों के वर्गवार और महिला आरक्षण का निर्धारण 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार, जयपुर में किया जाएगा। यह लॉटरी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निकाली जाएगी, जिससे चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की स्थिति साफ हो सकेगी।

नगर परिषद एवं पालिकाओं का कार्यक्रम (प्रातः 11 बजे से)

​इसके तत्काल पश्चात, प्रातः 11 बजे से जयपुर जिले की अन्य नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया कलक्ट्रेट सभागार में ही प्रारंभ होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निकायों की लॉटरी का क्रम इस प्रकार रहेगा:

  1. नगर पालिका जोबनेर: 20 वार्ड
  2. नगर पालिका बगरू: 35 वार्ड
  3. नगर पालिका वाटिका: 25 वार्ड
  4. नगर पालिका चाकसू: 35 वार्ड
  5. नगर परिषद चौमूं: 45 वार्ड
  6. नगर पालिका कालाडेरा: 20 वार्ड
  7. नगर पालिका जमवारामगढ़: 35 वार्ड
  8. नगर पालिका दूदू: 25 वार्ड
  9. नगर पालिका फागी: 20 वार्ड
  10. नगर पालिका फुलेरा: 25 वार्ड
  11. नगर पालिका सांभर: 25 वार्ड
  12. नगर पालिका किशनगढ़ रेनवाल: 35 वार्ड
  13. नगर पालिका नारायणा: 25 वार्ड
  14. नगर पालिका बस्सी: 35 वार्ड
  15. नगर पालिका कानोता: 20 वार्ड
  16. नगर परिषद शाहपुरा: 55 वार्ड
  17. नगर पालिका मनोहरपुर: 35 वार्ड
  18. नगर पालिका खेजरोली: 25 वार्ड

​इस लॉटरी प्रक्रिया के बाद जयपुर जिले के नगरीय निकायों में चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal