दादी का फाटक मजदूर चौकटी पर सेवा कार्य: संयुक्त विकास समिति व श्री झूलेलाल सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े व सामग्री
आमजन के सहयोग से एकत्र किए गए उपयोगी वस्त्र; सिंधु वीर नानकराम थावानी सहित समिति पदाधिकारियों ने की मानव सेवा
जयपुर ।
राजधानी जयपुर के दादी का फाटक क्षेत्र में मानव सेवा और परोपकार की अनुकरणीय मिसाल पेश की गई है। संयुक्त विकास समिति एवं श्री झूलेलाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दादी का फाटक स्थित मजदूर चौकटी पर एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आमजन द्वारा समर्पित काम आने योग्य कपड़े, परिधान एवं अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित कर क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंद लोगों को आदरपूर्वक वितरित की गई।
सेवा ही परम धर्म: भूमि कृपलानी
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भूमि कृपलानी ने बताया कि समाज के समर्थ वर्ग और आम नागरिकों के सहयोग से ऐसे वस्त्र व सामग्री एकत्र की गई थी जो उपयोग योग्य स्थिति में थे। मजदूर चौकटी पर दैनिक मजदूरी के लिए एकत्र होने वाले श्रमिकों और आसपास के जरूरतमंद परिवारों को जब ये कपड़े और सामान मिले तो उनके चेहरे खिल उठे।
भूमि कृपलानी ने बताया कि इस पुनित सेवा कार्य में:
- सिंधु वीर नानकराम थावानी
- ग्यारसी लाल सैनी
- विकास सुखलानी
सहित समिति के अनेक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी निस्वार्थ सेवाएं दीं।
निरंतर जारी रहेंगे सामाजिक सरोकार के कार्य
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार और जनसेवा के कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके।