सांगानेर। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय शीर्ष नेतृत्व एवं सर्व समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शनिवार को त्रिपोलिया बालाजी मंदिर परिसर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांगानेर क्षेत्र से अधिवक्ता विनोद डोवटिया को आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था।
बैठक में उपस्थित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में विनोद डोवटिया के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकजुटता, जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक शिक्षित और समर्पित नेतृत्व का चयन आवश्यक है।
त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना और एकजुटता सभा के उपरांत, उपस्थित अपार जनसमूह ने भारतीय जनता पार्टी सांगानेर के संयोजक माननीय श्री श्री प्रकाश जी तिवारी के कार्यालय की ओर रुख किया। वहां पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल एवं सर्व समाज के प्रमुख नेताओं ने अपनी मांग और समर्थन पत्र सौंपा।
इस विशाल आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्धजन और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अवधेश पांडे, राम दुलारी पांडे, नंदलाल धनोपिया, अनिल बोल्या, मनोज जरथल, दिनेश दातावाले, खेमचंद डाकोत, मनीष शर्मा, राजेंद्र तोणगरिया, जगदीश कोटिवाल, रामस्वरूप गोठरवाल, महेंद्र आचलिया, रामरतन पांडे, रामचरण कोठिवाल, श्रीराम डोवटिया, पंकज, रामबाबू, घनश्याम बिड़ला, पवन सीपी, कृष्ण मुरारी नागर, बसंत गोठरवाल, मनोज गोठरवाल, किशन कोठिवाल, प्रमोद साद, रामस्वरूप सोपरा, जीतू सोपरा, गोविंद तीर्थानी, कमल तोणगरईया, कालूराम माली, राजेंद्र तोणगरईया, लालचंद अंचरा, दीपक साध, किशोर जी चौधरी, मनोज गोठरवाल, राम कीर्ति साध, कन्हैया लाल (लड़ी वाले), सत्यनारायण जी, राम प्रणाम साध, पंकज जी (हवेली वाले) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सर्व समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।