PM Modi Meeting: BJP की नई टीम के साथ साढ़े 4 घंटे मंथन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब सवा चार घंटे तक बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी के 65 पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का दूसरा दिन है, जिसमें सभी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में अपने संगठनात्मक अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि संगठन में काम करने के दौरान उनके सामने किस तरह की चुनौतियां आईं और उन्होंने उनका सामना किस तरीके से किया। इस दौरान पीएम ने नई टीम के सदस्यों की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुना।

संगठन को मजबूत करने और युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री ने संगठन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नई टीम से नई सोच के साथ काम करने और जनता के साथ मजबूत संपर्क स्थापित करने की अपील की। साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को भी महत्वपूर्ण बताया। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

पदाधिकारियों के साथ किया मिलेट्स से बना भोजन

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर मिलेट्स से बना भोजन भी किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन के साथ हुई बैठक में भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नामों को लेकर भी चर्चा हुई। इन नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

युवाओं पर BJP का खास फोकस

इससे पहले हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम से युवाओं के साथ लगातार संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया था। उन्होंने इसके लिए ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को प्राथमिकता देने की बात कही।

पार्टी आने वाले समय में युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए बड़े अभियान शुरू करने की तैयारी में है। BJP का फोकस 14 वर्ष और उससे अधिक उम्र के युवाओं पर रहेगा, जिसमें Gen Z और Gen Alpha को भी शामिल किया जाएगा।

इसके लिए देशभर में वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग टीमें गठित करने की तैयारी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इन टीमों के गठन और उन्हें सक्रिय करने में सहयोग करेगा।

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal