बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन की व्यवस्था में 4 घंटे से ज्यादा की देरी

Spread the love

बेंगलुरु से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में रविवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर चालक दल ने विमान में उपलब्ध ऑक्सीजन की मदद से यात्री को राहत पहुंचाई। हालत स्थिर रहने के बाद विमान सुबह 8.55 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां स्वास्थ्य जांच के बाद यात्री को सामान्य स्थिति में घर जाने दिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-1239 ने सुबह 6.35 बजे बेंगलुरु से रांची के लिए उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद एक यात्री ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। चालक दल ने तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराई, जिसके बाद उसकी स्थिति स्थिर बनी रही और विमान ने रांची तक अपनी यात्रा पूरी की।

ऑक्सीजन बोतलों की व्यवस्था में हुई देरी

यात्री को ऑक्सीजन दिए जाने के बाद विमान के अगले परिचालन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन बोतलों की व्यवस्था करना जरूरी था। रांची से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान IX-1244 को सुबह 9.35 बजे रवाना होना था, लेकिन ऑक्सीजन बोतलों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने के कारण उड़ान समय पर नहीं उड़ सकी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली से आने वाली दूसरी उड़ान के जरिए ऑक्सीजन बोतलें मंगाईं। व्यवस्था पूरी होने के बाद IX-1244 दोपहर 1.51 बजे रांची से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। इस तरह उड़ान निर्धारित समय से 4 घंटे 16 मिनट की देरी से रवाना हो सकी।

यात्रियों को करना पड़ा कई घंटे इंतजार

उड़ान में देरी के कारण बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को रांची एयरपोर्ट पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं, कुछ यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट प्रभावित होने की आशंका भी बनी रही।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि बेंगलुरु से आने वाली उड़ान में एक यात्री को सांस लेने में परेशानी हुई थी। चालक दल ने विमान में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। रांची पहुंचने पर यात्री की स्वास्थ्य जांच की गई और स्थिति स्थिर मिलने के बाद उसे घर जाने दिया गया। इसके बाद अगली उड़ान के लिए जरूरी ऑक्सीजन बोतलों की व्यवस्था की गई।

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal