टिकट की घोषणा के साथ ही वार्ड 48 में जश्न का माहौल: कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वार्ड 48 से सिद्धार्थ तोंदवाल को प्रत्याशी बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। घोषणा के तुरंत बाद समर्पित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और ढोल की थाप पर ढोल बजाकर एवं पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने सिद्धार्थ तोंदवाल को फूल-मालाओं से लाद दिया और भव्य स्वागत किया। इस आत्मीय सम्मान और स्नेह से गदगद होकर सिद्धार्थ तोंदवाल ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा— "विश्वास मिला है, अब विकास की बारी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का यह स्नेह मेरी वास्तविक ताकत है। मैं वार्ड 48 के सर्वांगीण विकास, हर मूलभूत सुविधा की उपलब्धता और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लेता हूँ।"

