अपनी जनसंपर्क यात्रा के क्रम में सिद्धार्थ तोंदवाल ने वार्ड 48 स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों—झूलेलाल चौक, झालाना भैरव मंदिर एवं राम मंदिर में जाकर प्रभु के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में उन्होंने बुजुर्गों और श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया तथा आमजन को प्रसाद वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने उनके सिर पर हाथ रखकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। सिद्धार्थ तोंदवाल ने कहा कि धर्म स्थानकों से मिलने वाला यह आशीर्वाद ही सेवा और सुशासन के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है। क्षेत्र में बन रहे इस सकारात्मक माहौल से यह स्पष्ट है कि वार्ड 48 में विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
समाचार
देव दर्शन और आशीर्वाद यात्रा: झूलेलाल चौक, झालाना भैरव मंदिर और राम मंदिर में टेका शीश, बांटा प्रसाद
3 सितंबर 2026 को 11:42 am बजे

देव दर्शन और आशीर्वाद यात्रा: झूलेलाल चौक, झालाना भैरव मंदिर और राम मंदिर में टेका शीश, बांटा प्रसाद
