थड़ी मार्केट में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
वार्ड 48 में चुनावी गतिविधियों के सुचारू संचालन और आमजन से सीधे संवाद के लिए थड़ी मार्केट (नगर निगम कार्यालय के सामने, मानसरोवर) में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सैनी जी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व पार्षद, चेयरमैन, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यालय केवल चुनावी रणनीति का केंद्र नहीं बल्कि वार्ड 48 के नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई और जनसंपर्क का प्रमुख केंद्र बनेगा। चुनाव कार्यालय शुरू होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

