जयपुर के गोल मार्केट पिंक टॉयलेट पर ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जयपुर नगर निगम के आदर्श नगर जोन स्थित वार्ड संख्या 123 में ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के अंतर्गत गोल मार्केट स्थित पिंक टॉयलेट पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सफाई कर्मियों को स्वच्छता व रखरखाव के प्रति जागरूक करने के साथ ही पिंक टॉयलेट पर कार्यरत महिला सफाई कर्मी का माला पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।