सावन में गलता तीर्थ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम की बड़ी तैयारी: आगरा रोड से गलता कुंड तक लाइट, सफाई और पेड़ों की छंटाई पूरी
पवित्र सावन मास और कांवड़ यात्रा के दौरान गलता तीर्थ पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम जयपुर ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। आगरा रोड से गलता कुंड तक स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ ही दिल्ली रोड मार्ग का निरीक्षण, पेड़ों की छंटाई, पर्याप्त सफाई और गलता गेट से कुंड तक विशेष अस्थायी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।