नगर निगम चुनावों में सिंधी समाज को मिले उचित प्रतिनिधित्व: राजस्थान सिंधी महापंचायत ने अशोक परनामी को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान सिंधी महापंचायत के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष चंदीराम राघानी और प्रदेश महासचिव अमरलाल गुरबाणी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी से मुलाकात कर आगामी नगर निगम चुनावों में सिंधी बहुल क्षेत्रों से सिंधी समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।