सिंध छूटा, लेकिन भाषा और संस्कार नहीं: ‘सिंध मुहिंजी अम्मा’ सेमिनार में याद आई विस्थापन की त्रासदी, दुर्गापुरा कैंप से बनी नई पहचान
भारतीय सिन्धू सभा, राजस्थान न्यास द्वारा मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में ‘सिंध मुहिंजी अम्मा’ सेमिनार का आयोजन किया गया। विभाजन विभीषिका दिवस के संदर्भ में आयोजित इस कार्यक्रम में 1947 में सिंध से विस्थापित होकर जयपुर के दुर्गापुरा कैंप में बसे सिंधी समाज के अभूतपूर्व संघर्ष, ‘जर्नी ऑफ सिंधीज’ वीडियो प्रदर्शन और शून्य से व्यापार-संस्कृति को पुनः खड़ा करने की प्रेरक यात्रा को याद किया गया।