अग्रवाल फार्म जयपुर में श्री श्याम भजन गंगा परिवार द्वारा 15 अगस्त को भव्य ‘वन विहार एवं झूला महोत्सव’ आयोजित

Spread the love

​श्री श्याम भजन गंगा परिवार द्वारा 15 अगस्त को भव्य ‘वन विहार एवं झूला महोत्सव’: श्रवण पैराडाइज में गूंजेंगे खाटू वाले के भजन

महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी एवं श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज के सानिध्य में सजेगा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार

जयपुर (सिंधु चौपाल संवाददाता)।

राजधानी जयपुर के अग्रवाल फार्म स्थित श्री श्याम भजन गंगा परिवार के तत्वावधान में आगामी शनिवार, 15 अगस्त 2026 को एक विशाल धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुहाना मंडी रोड स्थित श्रवण पैराडाइज में ‘वन विहार एवं झूला महोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास व श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं परम आराध्य के रूप में श्री सांवरिया सेठ (खाटू वाले बाबा श्याम) विराजेंगे।

संतों का सानिध्य और प्रमुख आकर्षण

​महोत्सव महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री मनोहर दास जी महाराज (चिंताहरण काले हनुमान जी, जयपुर) तथा महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री बालमुकुंदाचार्य जी महाराज (दक्षिणमुखी हनुमान जी, हाथोज धाम) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।

महोत्सव के प्रमुख धार्मिक आकर्षण:

  • अलौकिक श्रृंगार: दीपक सैनी द्वारा बाबा श्याम का दिव्य व मनमोहक श्रृंगार।
  • माखन मिश्री व छप्पन भोग: बाबा श्याम को 56 भोग एवं माखन-मिश्री का विशेष प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
  • इत्र-पुष्प वर्षा व अखंड ज्योत: श्रद्धालुओं के लिए अखंड ज्योत दर्शन और पूरे परिसर में सुगंधित इत्र व पुष्प वर्षा होगी।
  • म्यूजिकल व साउंड व्यवस्था: साज-बुंदू म्यूजिकल ग्रुप तथा श्री दुर्गा साउंड द्वारा स्वर लहरियां बिखेरी जाएंगी।

राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियां

भक्ति संध्या में राजस्थान के ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आमंत्रित कलाकारों में सन्नी चक्रधारी, मनोज पारीक, दिनेश गौतम, ओ.पी. आरोड़ा, रमेश चौधरी, सुनील शर्मा, गोपाल सैन, ताराचंद अग्रवाल, पुरुषोत्तम ब्रजवासी, अमित नामा, अविनाश शर्मा, अमित चांडक, रामअवतार, ऋषभ मित्तल, राहुल खण्डेलवाल, गौतम शर्मा (दूनी), विजय सोनी, श्याम सोढानी, राज राठौड़, रीतु पाण्डे, हेमलता खण्डेलवाल, निशा शर्मा, नीलम बालोडिया, दीपशिखा, अनामिका, प्रभा वर्मा, नैना अग्रवाल, निर्मला नामा, डिम्पल विजय (मालपुरा) एवं राहुल पारीक (जयपुर) शामिल हैं।

प्रसादी एवं व्यवस्था

​आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसादी व्यवस्था केवल कूपन द्वारा उपलब्ध रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए ताराचंद अग्रवाल, मनोज जैन, राज कुमार गर्ग, राकेश बंसल, चंद्रप्रकाश गोयल, मनीष जैन, गणेश व्यास, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, उमेश कुमार सिंघल, योगेश शर्मा, बलराज नागपाल सहित संस्था के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal