स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में गरिमामय समारोह: 15 मंत्रालयिक अधिकारी और कर्मचारी हुए सम्मानित
डीजी संजय अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण; कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का दिया संदेश
जयपुर (सिंधु चौपाल संवाददाता)।
79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 कार्मिकों को मिला सम्मान
समारोह के दौरान अपनी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राजस्थान पुलिस के 15 मंत्रालयिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डीजी श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से ही हमें यह आजादी मिली है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।
सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची:
प्रशासनिक व सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्रेणी:
- महावीर सिंह भाटी (प्रशासनिक अधिकारी, SP कार्यालय जैसलमेर)
- रमेश कुमार लामोरिया (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, DCP मुख्यालय जयपुर)
- बाबूलाल मीणा (सहायक प्रशासनिक अधिकारी, CID CB जयपुर)
वरिष्ठ सहायक श्रेणी:
- दिलीप सिंह (SP कार्यालय, नागौर)
- दिगम्बर सिंह एवं किशन लाल मीणा (SP कार्यालय, कोटा शहर)
- जयदेव बोस (SP कार्यालय, बाड़मेर)
- जितेन्द्र शर्मा (DCP कार्यालय मुख्यालय, जयपुर)
- किशोर कुमार (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बीकानेर)
मंत्रालयिक कार्मिक:
- भानुप्रताप सिंह रावत (रेंज कार्यालय, उदयपुर)
- ओमप्रकाश (SBP-PCTS, जोधपुर)
- हरवीर सिंह (7वीं बटालियन RAC, भरतपुर)
- राहुल कसाना (SP कार्यालय, धौलपुर)
- महेन्द्र सिंह (SP कार्यालय, टोंक)
- श्याम सिंह शेखावत (SP कार्यालय, जयपुर ग्रामीण)
शीर्ष पुलिस अधिकारियों की रही उपस्थिति
समारोह में महानिदेशक पुलिस मालिनी अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रुपिंदर सिंघ, बिपिन पाण्डेय, बी. एल. मीना, प्रशाखा माथुर एवं हवा सिंह घुमरिया सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और मंत्रालयिक कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।