Twisha Sharma Case: कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सास ने तीन बार कहा ‘किलर’; 636 पेज की चार्जशीट में कई खुलासे

Spread the love

भोपाल
 चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। इस चार्जशीट ने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। जांच एजेंसी ने मृतका के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को लगातार मानसिक प्रताड़ना, अपमान और भावनात्मक दबाव का सामना करना पड़ रहा था।

जांच एजेंसी के मुताबिक, रिश्तों में बढ़ती खटास, चरित्र पर बार-बार सवाल उठाने, गर्भपात को लेकर हुए विवाद और आर्थिक मामलों के दबाव ने धीरे-धीरे ट्विशा को अंदर से तोड़ दिया था। सीबीआई इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि कथित मानसिक क्रूरता औरलगातार दबाव के कारण ही उन्हें अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा चरम कदम उठाना पड़ा।

चरित्र पर सवाल और गर्भपात को लेकर तनाव
चार्जशीट में खुलासा किया गया है कि शादी के बाद ट्विशा को उनके पुराने रिश्तों को लेकर लगातार अपमानित किया जाता था। पति समर्थ सिंह उनके चरित्र पर शक करते थे, जबकि सास गिरिबाला सिंह बेटे का पक्ष लेती थीं। इसके अलावा, गर्भपात से जुड़ी दवा लेने के बाद उन पर गर्भावस्था जारी रखने या प्रक्रिया बदलने का दबाव बनाया गया। डॉक्टर ने भी ट्विशा को अत्यधिक तनावग्रस्त पाया था, और जांच में यह बात भी सामने आई कि सास ने उन्हें तीन बार ‘हत्यारा’ तक कह दिया था।

समर्थ ने 20 लाख के लिए डाला दबाब
 एक्ट्रेस टि्वशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआइ ने चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें स्पष्ट हो गया है कि शादी के 5 माह बाद मानसिक प्रताडऩा के कारण वह टूट गई। सीबीआई के अनुसार पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की क्रूरता और पैसों के लालच ने ट्विशा की जान ले ली। दोनों ने उसे आत्मघाती कदम के लिए उकसाया। टि्वशा शर्मा पर 20 लाख रुपयों के लिए दबाव डाला। उसके आखिरी शब्द थे-रो सकती न हंस सकती!

20 लाख के निवेश का बनाया दबाव
मामले में आरोपी ​गिरिबाला सिंह और समर्थ
सिंह पैसों के लिए दबाव डालने की बात लगातार नकारते रहे हैं पर चार्जशीट में स्पष्ट है कि दहेज के लिए टि्वशा को लगातार परेशान किया जाता रहा। उसके 20 लाख रुपए के शेयर निवेश की दोनों आरोपियों को जानकारी थी। टि्वशा पर इस राशि को पति-पत्नी के संयुक्त खाते में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था।

डॉक्टर को बताया कि गर्भपात के फैसले से पति नाराज
16 अप्रेल को टि्वशा को गर्भवती होने का पता चला। वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। 30 अप्रेल को उन्होंने गर्भपात का फैसला किया और 6 मई को एमटीपी की पहली डोज ली। इसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा गर्भ जारी रखने का दबाव बना रहे थे। टि्वशा ने डॉक्टर को भी बताया था कि पति और परिवार गर्भपात के फैसले से नाराज हैं।

मौत से पहले पांच दिनों तक मदद मांगी
7 मई से 12 मई तक टि्वशा लगातार अपनी मां और परिचितों से ससुराल से ले जाने की बात कहती रहीं। 9 मई को उन्होंने मां को बताया कि उनका दम घुट रहा है और वह भोपाल में नहीं रहना चाहतीं। इसी दिन रश्मि को भी उन्होंने पति के व्यवहार से परेशान होकर मोबाइल पर बेहद गंभीर संदेश भेजे।

12 मई को ससुराल में हुई थी संदिग्ध मौत
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के महज 5 महीने बाद ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसे लेकर मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच खासा विवाद हो गया।

ट्विशा शर्मा के मां पिता और भाई ने पति समर्थ सिंह व सास गिरिबाला सिंह पर बहन की दहेज के लिए हत्या करने और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। इधर ससुराल पक्ष का कहना था कि ट्विशा ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को पूरे केस की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

निवेश की रकम और घर छोड़ने की तैयारी
सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि ट्विशा के डीमैट खाते में करीब 20 लाख रुपये के शेयर निवेश थे, जिन्हें संयुक्त खाते में ट्रांसफर करने का पति और सास लगातार दबाव बना रहे थे। ट्विशा का कहना था कि यह रकम उनके पिता की है। मौत वाले दिन यानी 12 मई की सुबह वह घर छोड़कर जाने की पूरी तैयारी कर चुकी थीं। उन्होंने अपनी मां से पैसे मंगवाकर नसीराबाद जाने के लिए ट्रेन का टिकट भी बुक करा लिया था।

काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात
घटना वाले दिन ट्विशा और समर्थ एक डॉक्टर के पास कपल काउंसलिंग के लिए भी गए थे। डॉक्टर ने समर्थ को स्पष्ट सलाह दी थी कि ट्विशा बहुत परेशान हैं और उन्हें धैर्य के साथ सुनने की जरूरत है। हालांकि, घर लौटने के बाद भी हालात जस के तस बने रहे और मानसिक तनाव लगातार बढ़ता चला गया।

आखिरी 90 मिनट और अहम सबूत

  •     मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा लगातार रो रही थीं और परिजनों के संपर्क में थीं।
  •     रात करीब 9:20 बजे उन्होंने अपनी ननद को फोन करके कहा कि यह रिश्ता अब और नहीं चल सकता।
  •     इसके तुरंत बाद उन्होंने संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, “Let me die in peace right now.”
  •     सीसीटीवी फुटेज में रात 9:40 बजे उन्हें अकेले छत की ओर जाते हुए देखा गया।
  •     एम्स भोपाल और बाद में एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी ही बताया गया।
sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal