सांगानेरवासियों की मुख्यमंत्री से गुहार, उद्घाटन के लिए समय निकालो ‘सरकार’

1709452089265 click for download pdf

उद्घाटन का इंतजार, 5 माह से सरकारी कॉलेज पड़ा बेकार

-सांगानेरवासियों की मुख्यमंत्री से गुहार, उद्घाटन के लिए समय निकालो ‘सरकार’

जयपुर। सांगानेर में सरकारी कॉलेज की लम्बे अरसे से मांग थी। इसे कांग्रेस सरकार ने पूरा कर दिया था। मुहाना मंडी के पास इसकी भव्य इमारत भी बनकर तैयार हो गई है। लेकिन, उद्घाटन के इंतजार में करीब पांच माह से कॉलेज भवन बेकार पड़ा है। इस भवन में विद्यार्थियों के लिए 24 कमरे बनाए गए हैं।पंखे, शौचालय, पानी की सुविधा,‌वाहन पार्किंग सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि पहले विधानसभा चुनाव के चलते नेताओं को समय नहीं मिला और अब लोकसभा चुनाव के चलते समय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में भवन बनने के बाद भी सांगानेर वासियों को कॉलेज का फायदा नहीं मिल पा रहा है।
सांगानेर से विधायक खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं। लोकसभा चुनाव के चलते उनका बिजी शेड्यूल रहता है।‌सांगानेर वासियों ने उनसे अपील की है कि वे जल्द से जल्द सरकारी कॉलेज के भवन का उद्घाटन करें, जिससे विद्यार्थियों को फायदा मिले।

सांगानेर के सरकारी कॉलेज के छात्र पढ़ाई करने के बजाय बने हुए इस भवन की शिफ्टिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं । ऐसे में जब हमारी टीम ने मौके पर कॉलेज का दौरा किया तो बड़ी अनियमिताएं सामने आई

पुराने भवन में छात्रों की संख्या के लिए पढ़ने लायक भवन नहीं तो आखिर छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन ?

छात्रों को पढ़ने के लिए बने क्लासरूम में शिक्षा विभाग साइकिल का कर रहा निर्माण तो ऐसे में पढ़ाई में हो रहे नुकसान से छात्राओं की भविष्य के खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन ?

जब हमने इस संबंध में नए बने हुए भवन का दौरा किया तो वहां पर जाकर देखा कि कम संपूर्ण हो चुका है और जब ठेकेदार जितेंद्र कुमार जैन से बातचीत की तो उनका कहना है कि भवन 5 महीने पहले ही बनकर तैयार हो चुका है और वह खुद परेशान है प्रशासन उनसे भवन ले ताकि उनका बकाया पेमेंट हो सके।

जब हमने इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य मंजू गुप्ता से बात की तो उन्होंने उनका कहना है हम उद्घाटन के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय भजनलाल शर्मा जी को लिख चुके हैं लेकिन उनकी तरफ से हमें समय नहीं मिल रहा हम मिलना चाहते हैं लेकिन हमें समय मिल नहीं पा रहा है ऐसे में सवाल उठता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के पास जब खुद की विधानसभा के छात्रों के लिए बने हुए भवन के उद्घाटन के लिए समय नहीं है तो छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का जिम्मेदार आखिर कौन?

काम संपूर्ण हो चुका है और भवन 5 महीने पहले ही बनकर तैयार हो चुका है औरहम खुद परेशान है प्रशासन हमसे भवन टेकओवर करें ताकि बकाया पेमेंट हो सके।
ठेकेदार जितेंद्र कुमार जैन

हम उद्घाटन के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय भजनलाल शर्मा जी को लिख चुके हैं लेकिन उनकी तरफ से हमें समय नहीं मिल रहा ।हम मिलना चाहते हैं लेकिन हमें समय मिल नहीं पा रहा है । हम पहले भी विधानसभा चुनाव से पूर्व इसका उद्घाटन करने के लिए पूर्व सरकार को कह चुके थे लेकिन आचार संहिता के होने के कारण यह उद्घाटन अटक गया। दिक्कत सब बच्चों को बहुत है भवन स्कूल का है पिछले दिनों अधिकारियों के कहने पर एक कमरा साइकिल के लिए देना पड़ा जिससे हमें और बच्चों को बहुत परेशानी आ रही है।
मंजू गुप्ता
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय सांगानेर

छात्र आंदोलन करने के मजबूर हुए है हमने पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया हैं लगभग पिछले एक साल से ज्ञापन देते आ रहे हैं लेकिन हमारे ज्ञापन पे कोई उचित कारवाई नहीं हो रही हैं। अब आप देख सकते हो की महाविध्यालय की ऐसी हालत हैं जैसे किसी बाजार में घूम रहे हो कबाड़ी खाना बना रखा हैं।हम इससे पहले ही हमने 15 दिन का अल्टीमेट दिया था लेकिन हमें अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है ।
हनुमान गुर्जर
छात्रसंघ अध्यक्ष सांगानेर महाविद्यालय

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Sindhu Chaupal\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal