मानसरोवर वासियों को मिली ‘मोक्ष वाहन’ की भेंट

जयपुर। बढ़ती आबादी और दुःखद समय में परिजनों की परेशानी को देखते हुए श्री अमरापुर दरबार के पूज्य गुरुवर स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने जनसेवा हेतु एक ‘मोक्ष वाहन’ (निशुल्क शव वाहिनी) प्रदान की है।

पूज्य सिंधी पंचायत समिति, अग्रवाल फार्म के विशेष आग्रह पर गुरु महाराज ने यह परोपकारी कदम उठाया। वाहन अर्पण के इस पुनीत अवसर पर पूज्य संत मोनू राम जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस दौरान संस्था के संरक्षक मुकेश लख्यानी, गोरधन आसनानी, अध्यक्ष लालचंद खानवानी, किशन चंद कुंदनानी, मनोज तेजवानी, श्रीचंद ज्ञानचंदानी, प्रेम मेंघानी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संरक्षक मुकेश लखयानी ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से पूज्य गुरुवर के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

दादा सुंदर ठाकुर ने कहा कि “समाज की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। श्री अमरापुर दरबार और पूज्य गुरु महाराज ने मानसरोवर वासियों की इस पुरानी जरूरत को पूरा कर जो आशीर्वाद दिया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। पंचायत का संकल्प है कि अंतिम यात्रा के समय किसी भी परिवार को वाहन या सुविधा के अभाव में कष्ट न हो, और हम पूरी निष्ठा से इस सेवा को निरंतर जारी रखेंगे।”

आपको बता दें कि पूर्व में दादा सुंदर ठाकुर जी की तरफ से शव पेटी (Freezer Box) पंचायत को भेंट की गई है।

निशुल्क सेवा के लिए संपर्क सूत्र:

यदि किसी भी परिवार को इस कठिन समय में वाहन या शीत शव पेटी (Freezer Box) की आवश्यकता हो, तो कृपया निम्न नंबरों पर संपर्क करें:

📞 लालचंद खानवानी: +91 93518 85919

📞 मुकेश लख्यानी +91 966 000 0322

📞 प्रेम मेघानी: +91 94608 75306

sindhuchaupal
Author: sindhuchaupal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Sindhu Chaupal\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal