जयपुर। विकास समिति सेक्टर 12 मानसरोवर, जयपुर एवं राइजिंग होप्स सोसायटी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार, 01 नवम्बर 2026 को एक निःशुल्क चिकित्सा आउटरीच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर द्वितीय) तथा शहरी सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-12 मानसरोवर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
शिविर का विवरण:
तारीख: रविवार, 01 नवम्बर 2026
समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: शहरी सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-12, इन्द्र पथ (सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-12 के सामने), मानसरोवर, जयपुर
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें शामिल हैं:
डॉ. रजनी शर्मा (प्रभारी)
डॉ. मीनाक्षी धाकड़ (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डॉ. जितेन्द्र शर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ)
डॉ. परिक्षिता शर्मा (मेडिसिन)
डॉ. निशा शर्मा (चिकित्सा अधिकारी
निःशुल्क जांचें एवं दवाइयाँ:
शिविर में आने वाले मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा CBC, हीमोग्लोबिन, लिवर व किडनी संबंधी जांच, शुगर जांच, इलेक्ट्रोलाइट, विटामिन फेरेटिन जांच तथा ANC (गर्भावस्था) से संबंधित जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी।
आवश्यक सूचना:
आयोजकों ने क्षेत्रीय निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में लाभ प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड या जन आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
संपर्क सूत्र:
सामुदायिक केन्द्र की बुकिंग व अन्य जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
सुरेश चन्द जैन (मो. 9602103916)
श्याम सारस्वत (मो. 9413345531)
पी.सी. सिंघल (मो. 9461203775)
