- मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रमोद नावानी की गरिमामयी उपस्थिति में नांगल बैनाड़ रोड स्थित मंदिर में गूंजे झूलेलाल के जयकारे
जयपुर | 24 अगस्त 2026 दयावान भगवान श्री झूलेलाल मंदिर, धीरावत पैराडाइज, नांगल बैनाड़ रोड, जयपुर पर आयोजित 40 दिवसीय श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव सोमवार, 24 अगस्त 2026 को पूरी धार्मिक भव्यता के साथ संपन्न हो गया। यह ऐतिहासिक अनुष्ठान अमरापुर दरबार जयपुर के संत श्री मोहनप्रकाश जी महाराज के पावन सानिध्य और परम पूजनीय स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में प्रख्यात समाजसेवी प्रमोद नावानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर चार चांद लगाए।
भक्ति और उल्लास से सराबोर समापन समारोह सिंधु वीर नानक राम थावानी (संरक्षक, श्री झूले लाल सेवा समिति) ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को चालीहा की ज्योत प्रज्वलित कर इस अनुष्ठान का श्रीगणेश हुआ था। 24 अगस्त को सांय 6:00 बजे से 9:00 बजे तक चले समापन समारोह में महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर भजन-सत्संग और पारंपरिक सिंधी छेज नृत्य ने सबका मन मोह लिया। संत मोहनप्रकाश जी महाराज एवं संत मंडली के सानिध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर महाआरती व पल्लव प्रार्थना की। इस दौरान पूज्य संतों ने भगवान झूलेलाल सांई, सतगुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज और भगवान शिव की आराधना के पश्चात सेवादारों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रमोद नावानी का आतिथ्य और विशाल भंडारा समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद नावानी एवं विशिष्ट अतिथि छब्बल दास नवलानी का समिति की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। श्री नावानी ने अपनी उपस्थिति से न केवल समाज के लोगों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि धर्म और सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का संदेश भी दिया। मंदिर प्रभारी विकास सुखलानी ने बताया कि 40 दिनों तक नियमित सुबह-शाम आरती के बाद आज समापन अवसर पर विशाल आम भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चालीहा की ज्योत को जलमहल की पाल पर विसर्जित किया गया। समिति और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी महिला मंडल अध्यक्ष भूमि कृपलानी ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने में नारायण भाई, जितेंद्र साधवानी, दीपक खेमचंदानी, रमेश सहजवानी, दिव्यांश रुपानी, जय हरिरामानी, युवराज सुखलानी, हिमांश थावानी, पायल सुखलानी, नेहा हरिरामानी, रोशनी, भावना टहलवाणी, ममता मोटवानी, रुचिका बुलानी, धन्वन्ती लालवानी, लीलावती रावलानी, भाविका, ममता, जमुना माता, कोमल, सुनीता खत्री और ऊषा खत्री आदि ने समर्पित भाव से सेवाएं दीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया रामनानी ने बताया कि श्री झूले लाल सेवा समिति के ठाकुर हरिरामानी, हर्ष केसवानी और मोहन गंगवानी को आयोजन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे सभी ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया।
