जयपुर में सिंधी पंचायत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर सिंधी के लिए 24×7 सिंधी टीवी चैनल की मांग की है। इस मुहिम का उद्देश्य सिंधी समाज की भावनाओं को सरकार तक पहुँचाना है। पंचायत उपाध्यक्ष एवं सचिव गोरधन हरचंदानी ने बताया कि इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए जयपुर शहर की सभी सिंधी पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारी और मातृशक्ति शामिल रहे। प्रमुख पदाधिकारियों में अशोक वासवानी, श्याम चंदनानी, लालचंद संगतानी, होशियार सिंह, जगदीश साधवानी, वासुदेव प्रीतमानी, इंदर कुमार थावानी, अशोक झमतानी, पुरुषोत्तम नजवानी, राजेश भागनानी, गोविंद सेवकानी, राजेश ठाकुर और महेश कुमार मनवानी शामिल थे। मातृशक्ति में श्रीमती माला चंदानी (अध्यक्ष), श्रीमती अनीता वासवानी, कुमारी कशिश वासवानी, श्रीमती जान्हवी रामचंदानी, श्रीमती गोदावरी रामचंदानी, श्रीमती कविता जसवानी, श्रीमती वान्या नाजवानी, श्रीमती भारती नाजवानी, श्रीमती रुक्मणी रामचंदानी, श्रीमती लक्ष्मी देवी नाजवानी और श्रीमती भावना मनवानी शामिल थीं। सिंधी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे।
समाचार
सिंधी पंचायत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
27 अगस्त 2026 को 2:27 pm बजे

सिंधी पंचायत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
