सांगानेर (जयपुर)भारतीय जनता पार्टी, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 48 के पार्षद श्री सिद्धार्थ तोदवाल का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को 117/314 के सामने स्थित पार्क में आयोजित इस स्वागत समारोह में भाग संख्या 5 और 6 के बूथ अध्यक्षों, एस.एफ.एस. (SFS) के बूथ अध्यक्ष श्री रामबाबू शर्मा तथा समस्त सदस्यों द्वारा पार्षद सिद्धार्थ का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य निवासियों ने पार्षद सिद्धार्थ तोदवाल को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। रिद्धि-सिद्धि मंडल के कार्यकारिणी सदस्य श्री सत्यनारायण शर्मा ने इस सम्पूर्ण सम्मान समारोह का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में अधिक संख्या में पधारे सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
समाचार
पार्षद सिद्धार्थ तोदवाल का वार्ड 48 में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत
पार्षद सिद्धार्थ तोदवाल का वार्ड 48 में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत6 अक्टूबर 2026 को 8:37 am बजे

पार्षद सिद्धार्थ तोदवाल का वार्ड 48 में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत
साझा करेंWhatsApp
