जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांगानेर मंडल में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। मंडल के 6 पदाधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त करते हुए उनके स्थान पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। सांगानेर विधानसभा एवं सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अशोक वर्मा को महामंत्री, राजेंद्र बैरवा को मंत्री, धन कुमार जैन को आईटी प्रमुख, भगवान सिंह जादौन को कार्यालय मंत्री तथा बुद्धिप्रकाश बैरवा व अशोक सालोदिया को प्रवक्ता के दायित्व से कार्यमुक्त किया गया है। वहीं, नई कार्यकारिणी के तहत राजेंद्र बैरवा को महामंत्री, खेमचंद जोशी को मंत्री, देवराज सैनी को आईटी प्रमुख, गोपाल गुप्ता को कार्यालय मंत्री तथा अंशु तिवारी और महेश यादव को प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया है।
समाचार
सांगानेर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल, 6 पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
21 नवंबर 2026 को 4:40 pm बजे
सांगानेर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल, 6 पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
साझा करेंWhatsApp
