कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही
विकास समिति सेक्टर 12 मानसरोवर द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 12 में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास समिति के महासचिव श्याम सुंदर सारस्वत ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. बी. एन. शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे का सम्मान किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक एवं विकास समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं मातृशक्ति ने भाग लिया। देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित की गईं, जिसमें सेक्टरवासियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। आनंद माथुर, सीताराम अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, श्रीमती प्रिया ज्ञानानी, श्रीमती सीता शर्मा, श्रीमती मीरा शर्मा एवं श्रीमती रतन सोगानी द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम जिस में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत देशभक्तों का बलिदान है। श्री सुरेश जैन ने युवाओं और आने वाली पीढ़ी से इस स्वाधीनता की विरासत को यत्नपूर्वक सहेजने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने आजादी की विरासत को सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विकास समिति के महासचिव श्याम सुंदर सारस्वत ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, कलाकारों एवं निवासियों का हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार, कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर स्वतंत्रता के महत्व को समझा और इसे सहेजने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने क्षेत्र में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाया।

