जयपुर। फल सब्जी संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष श्री पी. एल. प्रजापति के नेतृत्व में मंडी सचिव श्री नरेश यादव जी का पुष्पमाला पहनाकर तथा फल-पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही उप सचिव श्री दिलीप सिंह एवं श्री रमेश ईनानी का भी स्वागत किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर संघ के प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री पी. एल. प्रजापति (अध्यक्ष),श्री राजेंद्र खरबास,श्री रामजीलाल शर्मा (पंडितजी) श्री रमेश कूलवाल, श्री कुशल कूलवाल, श्री मुकेश निठारवाल, श्री प्रधान सैनी, श्री महावीर शर्मा, श्री देवेंद्र शर्मा, श्री रमेश सैनी श्री विष्णु सिंह, श्री मदन कड़वा, श्री अशोक जूडानी, श्री हरिशंकर कुमावत शामिल थे।
व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री पी. एल. प्रजापति जी ने व्यापारियों की समस्याओं और मंडी परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर मंडी सचिव के समक्ष अपनी बातें रखीं। उन्होंने प्रमुखता से जोर देते हुए कहा:
"व्यापारियों की सुविधा और व्यापार के सुचारू संचालन के लिए सेकंड फेज में द्वितीय चरण का डोम बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही 2A गेट पर धर्मकांटे की व्यवस्था की जाए तथा 2A गेट से 2 नंबर गेट तक लिंक रोड का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।"
अध्यक्ष श्री पी. एल. प्रजापति जी ने आगे कहा:
"मंडी परिसर में नालियों की सुचारू सफाई बेहद जरूरी है। इसके अलावा 200 फीट मार्ग से तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए तथा सेकंड फेज में व्यापार को शीघ्र शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए, ताकि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।"
मंडी प्रशासन का आश्वासन व अपील: मंडी सचिव श्री नरेश यादव जी ने अध्यक्ष पी. एल. प्रजापति जी द्वारा उठाई गई सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का ठोस आश्वासन दिया। संबोधित करते हुए मंडी सचिव ने सभी व्यापारियों से मंडी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के सामने और प्लेटफॉर्म के ऊपर विशेष सफाई रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लेटफॉर्म और सड़कें मंडी प्रशासन की हैं और व्यापारी जब उसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी सफाई रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा, "मैं सदैव आपके लिए खड़ा हूँ।" समारोह के दौरान मंडी परिसर व व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा सभी ने उपस्थित अधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

