जयपुर। राजधानी जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 'अबाव ऑल क्लोथिंग' (Above All Clothing) नाम के एक परिधान स्टोर की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठग लोगों से लाखों रुपये ऐंठ रहे हैं। ठगों द्वारा पीड़ित व्यापारी का पता और संपर्क नंबर देने के कारण अब फर्जीवाड़े के शिकार लोग असली दुकान पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। सस्ते कपड़ों का झांसा देकर ऐंठ रहे रकम पीड़ित व्यापारी देव डोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर उनके स्टोर 'अबाव ऑल क्लोथिंग' के नाम से फर्जी प्रोफाइल बना रखी है। आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में कपड़े बेचने का विज्ञापन देकर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवा लेता है और बाद में उन्हें ब्लॉक या रिप्लाई देना बंद कर देता है। व्यापारी का पता और नंबर देकर करा रहे बदनामी ठगी को अंजाम देने के बाद शातिर दिमाग आरोपी पीड़ितों को असली व्यापारी देव डोडवानी का मोबाइल नंबर, दुकान का पता और यहां तक कि उनके पड़ोसियों के नंबर भी दे देता है। इसके चलते देश के अलग-अलग राज्यों (जैसे तमिलनाडु) से ठगी के शिकार लोग जयपुर स्थित उनके स्टोर पर पहुंचकर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। पड़ोसियों के पास फोन जाने से व्यापारी की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। करीब 3 लाख की ठगी, 35-40 लोग शिकार व्यापारी के अनुसार, अब तक लगभग 35 से 40 पीड़ित लोग उनसे संपर्क कर चुके हैं, जिनसे करीब 2.5 से 3 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है। आरोपी का व्हाट्सएप नंबर 7039139963 है, जिसका इस्तेमाल इस पूरे फर्जीवाड़े के लिए किया जा रहा है। हद तो यह है कि ठग ने अब एक की जगह दो फर्जी पेज सक्रिय कर लिए हैं। चित्रकूट पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल देव डोडवानी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में 23 जुलाई 2026 को ही चित्रकूट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी हवासिंह जी को मामले की पूरी जानकारी और दस्तावेज भी सौंपे गए थे। लेकिन करीब ढाई-तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जब वे दोबारा थाने पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों ने यह कहकर टाल दिया कि "यह मामला हमारे बस से बाहर है"। पीड़ित व्यापारी ने प्रशासन से मांग की है कि फर्जी आईडी को तुरंत बंद करवाया जाए और आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
समाचार
चित्रकूट में 'अबाव ऑल क्लोथिंग' नाम से फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी, पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान
चित्रकूट में 'अबाव ऑल क्लोथिंग' नाम से फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी, पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान6 अक्टूबर 2026 को 12:38 am बजे

चित्रकूट में 'अबाव ऑल क्लोथिंग' नाम से फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी, पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान
साझा करेंWhatsApp
