स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झूलेलाल सेवा समिति ने नांगल बैनाड़ रोड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भव्य समारोह आयोजित किया। प्रातः 79वें स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा फहराया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। अध्यक्ष वासुदेव रुपाणी ने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत सभी श्रद्धालुओं और बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ‘जय हिंद’ और ‘जय भारत’ के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। समारोह में मातृशक्ति और बाल-गोपालों की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की प्रगति की कामना की।
समाचार
स्वतंत्रता दिवस पर झूलेलाल मंदिर में हुआ भव्य समारोह
24 अगस्त 2026 को 5:33 pm बजे

स्वतंत्रता दिवस पर झूलेलाल मंदिर में हुआ भव्य समारोह
साझा करेंWhatsApp
