भजनलाल का कांग्रेस पर वार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2340 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने करीब 1850 घोषणाएं ही पूरी की हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले राजस्थान से दो नेता नंबर वन बनने की होड़ में थे, लेकिन अब यह संख्या चार हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति हावी रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार किसानों और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सांसद मंजू शर्मा और विधायक कालीचरण सर्राफ मौजूद रहे।

