पिंक सिटी फल सब्जी व्यापार संघ, भारतीय किसान संघ, मुहाना फल व्यापार संघ ने आयोजित किया अभिनंदन समारोह; मंडी के विकास और आपसी सहयोग का लिया संकल्प
जयपुर (विशेष संवाददाता)
जयपुर। कृषि उपज मंडी समिति (फल-सब्जी) टर्मिनल मार्केट, मुहाना जयपुर में नए मंडी सचिव के रूप में नरेश यादव ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के अवसर पर पिंक सिटी फल सब्जी व्यापार संघ (मुहाना मंडी एवं सेकंड फेज) के समस्त व्यापारियों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान व्यापारियों ने नए मंडी सचिव नरेश यादव, उपसचिव दिलीप सिंह एवं रमेश ईनानी का साफा बांधकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और मुंह मीठा कराकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
"मंडी आपकी है, हम आपकी सहायता के लिए हैं" — सचिव नरेश यादव
पदभार ग्रहण करने के बाद उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए नए सचिव नरेश यादव ने कहा कि "मंडी में कोई भी समस्या हो, यह मंडी आपकी अपनी है। हम और मंडी प्रशासन आपकी मदद और सुविधा के लिए यहाँ उपस्थित हैं।" उन्होंने कहा कि मंडी को सुचारू और बेहतर ढंग से चलाने की जितनी जिम्मेदारी प्रशासन की है, उससे सौ गुना अधिक जिम्मेदारी व्यापारियों की है, क्योंकि इससे आपका परिवार और जीवन जुड़ा हुआ है।
समारोह में ये रहे मौजूद:
अभिनंदन समारोह के दौरान पिंक सिटी फल सब्जी व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप अनावरिया एवं भारतीय फल और सब्जी खुदरा व्यापार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में दर्जनों प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर महेश हरदासानी, सुरेश गाजर वाला, दीपचंद बड़ेतिया, हरी बराला, मुकेश यादव, रामस्वरूप बघाला, विक्रम सिंह गुर्जर, रामेश्वर बघाला, बनवारी बागड़ा, अमरचंद सैनी, गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने नए अधिकारियों को बधाई देते हुए मंडी के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का भरोसा दिया।

